Ad imageAd image

बालिकाओं के आत्मविश्वास को जगा रही सरकार की मिशन शक्ति योजना-अरुण कुमार सिंह

admin
2 Min Read


-एसपी ने बालिकाओं को किया उनके अधिकारों के प्रति जागरूक

चित्रकूट: थाना क्षेत्र स्थित आदर्श इण्टर कॉलिज व कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विद्यालयों में एसपी ने बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, वीमेन हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस 102, सामान्य एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 व साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि की जानकारी दी तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग करने की सलाह दी। बताया कि सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर के पंपलेट व चॉकलेट वितरित करते हुए आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर कार्य करने व शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सोशल मीडिया पर प्राइवेसी रखते हुये इसका प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बालिकाओं को “एंटी रोमियो स्क्वायड” टीम की भी जानकारी दी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम, प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्रीप्रकाश यादव, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment