-पीएम उज्जवला योजना ने बदली गरीब महिलाओं की तकदीर-अशोक जाटव
-सभी लाभार्थियों को दी जाए सरकार की योजना का लाभ-डीएम
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल रहे मौजूद
-उज्जवला योजना के लाभार्थियों को बांटी गई सब्सिडी
(रतन पटेल प्रधान संपादक)
चित्रकूट।दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1.500 करोड रुपए की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, अध्यक्ष जिला कोआपरेटिव बैंक बांदा/चित्रकूट पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी नरेन्द्र गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। साथ ही लोक भवन लखनऊ में चल रहे मुख्यमंत्री योगी जी के सम्बोधन का दिखाया गया।
कार्यक्र्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जनपद के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर सब्सिडी का डेमो चेक का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने सभी लाभार्थियों से कहा कि प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी के द्वारा वर्ष में दीपावली व होली के त्योहार पर एक-एक निःशुल्क सिलेंडर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आप लोगों को उपलब्ध कराया जाता है। आप लोग इस योजना का लाभ उठाएं। जिन लोगों ने अपने बैंक खातों पर ई केवाईसी नहीं कराई है वह करा लें। ताकि इस योजना का आप लोगों को लाभ मिल सके।
जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद चित्रकूट में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत विभिन्न गैस एजेंसी में 129674 लाभार्थी हैं। जिसमें 79547 लाभार्थियों द्वारा ई केवाईसी कराई गई है। जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभार्थी है उन्हें सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। निशुल्क सिलेंडर वितरण की अवधि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2025- 26 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर- 2025 से दिसंबर 2025 तक द्वितीय चरण में जनवरी- 2026 से मार्च- 2026 तक निःशुल्क सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को ही निःशुल्क सिलेंडर वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम,पूर्ति निरीक्षक कर्वी विनय कुमार पांडेय मऊ दिलीप कुमार, मानिकपुर प्रदीप त्रिपाठी, राजापुर कृपा शंकर द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी के शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी सहित गैस एजेंसी संचालक एवं लाभार्थी मौजूद रहे।



