Ad imageAd image

आयुष ग्राम गुरुकुलम की छात्रा नव्या बनी एक दिन की जिला कृषि अधिकारी, किसानों की समस्याओ के समाधान के दिए निर्देश

admin
1 Min Read

आयुष ग्राम गुरुकुलम की छात्रा बनी एक दिन की जिला कृषि अधिकारी, किसानों की समस्याएँ सुनीं और समाधान के निर्देश दिए

चित्रकूट।आयुष ग्राम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक गुरुकुलम, चित्रकूट की कक्षा 9 की छात्रा कुमारी नव्या ने आज “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत एक दिन की जिला कृषि अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला।

कार्यालय पहुंचने पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नव्या ने दिनभर विभाग की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया, किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने सिंचाई, बीज वितरण, और फसल बीमा से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

कुमारी नव्या ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि “कृषक हमारे अन्नदाता हैं, उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि यह पहल बालिकाओं में नेतृत्व, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से की गई है।

- Advertisement -
Ad image

दिन के अंत में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने नव्या को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment