Ad imageAd image

माहिलाओं को व्यवसायिक चालक बनाने को हुआ ड्राइविंग प्रशिक्षण का शुभारंभ

admin
1 Min Read
  • डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ
    चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु मिशन शक्ति (फेज-5) के अन्तर्गत परिवहन विभाग द्वारा माहिलाओं को व्यवसायिक चालक बनाए जाने के लिय ड्राइविंग प्रशिक्षण का शुक्रवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन द्वारा शुभारंभ भारंभ ।
    मिशन शक्ति के तहत शुरू हुए प्रशिक्षण में महिलाओं को किफायती दरों पर जनपद चित्रकूट में संचालित प्राइवेट मोटर ड्राइविंग ट्रेनिग स्कूल (सत्य साई), सीआईसी रोड, कर्वी में प्रषिक्षित किया जायेगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन, पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), आर० पी० सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) रविशंकर, एवं यात्री कर/माल कर अधिकारी सुश्री दीप्ति त्रिपाठी आदि उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के तहत 31 महिलाओं के मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग हेतु रजिस्ट्रेशन का कार्य कराया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मोटर ट्रेनिंग स्कूल में ड्राइविंग टेस्ट हेतु स्टॉल सेमुलेटर एवं प्रशिक्षण हेतु प्रोजेक्टर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अभ्यर्थी महिलायें एवं डीसी एलआरएम ओम प्रकाश मिश्रा, महिला अधिकारी प्रिया माथुर के अलावा ट्रेनिंग स्कूल क प्रबंधक बीरेंद्र शर्मा, प्राचार्य आकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
    ………………………………….
Share This Article
Leave a Comment