Ad imageAd image

दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

admin
3 Min Read

दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
चित्रकूट।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बुंदेलखण्ड के सबसे बड़े मेले आगामी दीपावली मेले की तैयारी को लेकर शुक्रवार को भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने सम्बन्धितो को मेले को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को निर्देशित किया की बेडीपुलिया से रामघाट तक रोड व डिवाइडर के आसपास लगी झाड़ियो की कटाई-छटाई एवं साफ-सफाई कराएं। साथ ही अन्य स्थलों पर साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। कहा कि मेला क्षेत्र में आवारा पशु प्रवेश न करें, इसके लिए सभी को गौशालाओं में संरक्षित कराएं। रामघाट पर अच्छी सफाई व्यवस्था व अधिक चेंजिंग रूम लगवाने को कहा। निर्देशित किया कि मेले से पहले की मेला क्षेत्र में लाइटिंग, स्पीकर, सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, खोया पाया केंद्र आदि की तैयारी पूर्ण कर लें। राम सैया में बने रैन बसेरा का निरीक्षण कर डीएम ने कहा कि पाइपलाइन से निकलने वाले पानी को निकालकर गड्ढे में मिट्टी भराएं। साथ ही रैन बसेरा पर अतिरिक्त टेंट, पानी, लाइटिंग व साफ-सफाई की व्यवस्था कराने को कहा। उप जिलाधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि माइक्रो प्लान बनाकर कार्य डिवाइड कर व टीम लगाकर कार्य कराएं। अधिशासी अभियंता को नए ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था कर लगवाने के निर्देश दिए। परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। कहा कि सामान न हटाने पर अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लें। परिक्रमा मार्ग में बन रही नाली निर्माण के कार्य को समय से कराने व बचे हुए सामान को मेला शुरु होने से पहले हटाने को कहा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने के लिए उप जिलाधिकारी को नामित कर टीम भेजे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि रामघाट प्रवेश द्वार पर लाइटिंग की व्यवस्था व गेट की पॉलिश कराएं। कहा कि रामघाट के टूटे हुए विद्युत पोलो को सही कराए एवं लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। एडीएम को लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा। सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि मंदाकिनी नदी में लगे स्टील के खंभों पर साइनिंग बोर्ड लगवाएं।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, उपजिलाधिकारी पूजा साहू, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अखिलेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद कर्वी लालजीत सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment