चित्रकूट। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा विजयादशमी के पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की विभाग कार्यवाहिका डॉ. सुधा सिंह, शाखा कार्यवाहिका शकुंतला गुप्ता, डॉ. प्रमिला मिश्रा, मीना, मीना काशी, गुड़िया, सरस्वती, अंजली, अनन्या सहित अनेक सेविका बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा की शुरुआत सायं 4 बजे ब्रह्मचर्य विद्यालय से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जनसेवा तिराहा से वापस विद्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें सेविका बहनों ने पारंपरिक गण वेष में देशभक्ति गीतों के साथ नगर वासियों को राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। पूरे नगर में शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा एवं जयघोष के साथ किया गया।
कार्यक्रम में सेविका डा0 डॉ. सुधा सिंह ने विजयादशमी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए मातृभूमि के प्रति समर्पण और सेवा की भावना को जागृत करने का आह्वान किया। शोभायात्रा के पश्चात एक संगठित सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें राष्ट्र सेविका समिति की गतिविधियों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर नगर वासियों ने समिति के प्रयासों की सराहना की। रानी लक्ष्मीबाई शाखा ब्रह्मचर्य विद्यालय कर्वी चित्रकूट की स्वयं सेविकाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
राष्ट्र सेविका समिति ने विजयादशमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन
Leave a Comment
Leave a Comment



