चित्रकूट।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद चित्रकूट के जिला महामंत्री सुनील द्विवेदी द्वारा अपने गांव रूखमा में कुल देवी के मंदिर में नवरात्रि की सप्तमी के उपलक्ष्य पर विषाल कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गरीबों को कपडों का भी वितरण किया गया।
इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री ओम केसरवानी , जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ,जिला उपाध्यक्ष दिलीप केसरवानी ,जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता , जिला मंत्री ऋषि आर्या,किराना संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू,उद्योगपति ब्रजेश त्रिपाठी , वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश गौतम, रामसागर चतुर्वेदी,प्रधान भुल्लन त्रिपाठी,समाजसेवी धर्मपाल मिश्रा,हेमू महाराज,पन्नू महाराज एवं यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएषन चित्रकूट के जिलाध्यक्ष रतन पटेल आदि सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुनील द्विवेदी के भंडारे में पहुंचे विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी
Leave a Comment
Leave a Comment



