Ad imageAd image

पीएम मोदी ने मन की बात में स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर-आर के सिंह पटेल

admin
1 Min Read


-भाजपाईयों  ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल के बलदाऊ जी स्थित आवास पर भाजपाईयों ने पीएम मोदी की मन की बात सुनी।मन की बात में पीएम मोदी ने देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया।
  इस मौके पर पूर्व सांसद श्री पटेल ने कहा कि देश की सुरक्षा में भारतीय सेना की अहम भूमिका है. उन्हीं के बदौलत देश के नागरिक अमन चैन की नींद सो रहे हैं। मौजूदा स्थिति में आज स्वदेशी अपनाते हुए देश को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होने बताया कि आज के संस्करण में पीएम मोदी का पूरा जोर स्वदेशी पर केंद्रित रहा है। पूर्व सांसद श्री पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सौभाग्य की बात है देश में नरेंद्र मोदी जी जैसे पीएम मिले हैं. उनकी मन की बात को जन जन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करें, तभी देश के लोग मन की बात को समझकर आगे बढ़ सकतें है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता षक्ति प्रताप सिंह,राजकुमार त्रिपाठी,हरि गोपाल मिश्रा,सुनील सिंह पटेल,सनी कुमार,लवलेश महाराज आदि दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment