-सदर एसडीएम व ईओ भी निरीक्षण में रहे मौजूद
चित्रकूट। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर पंडाल में सजाई गई देवी प्रतिमाओं के विसर्जन व्यवस्था को लेकर तैयार किए गए तालाब का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम ने बुधवार को निरीक्षण किया। एडीएम ने विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तैयार किए गए बनकट तालाब के निरीक्षण दौरान अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रतिमा विसर्जन के समय सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहा कि विसर्जन के लिए तैयार किए गए तालाबों पर प्रकाश व्यवस्था, रैम्प, बैरिकेडिंग, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई तथा गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के समय शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड की टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा जाए। कहा कि विसर्जन स्थल पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी इंतजाम समय से पूर्ण कर लिए जाएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लालजी यादव सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एडीएम उमेश चंद्र निगम ने किया देवी प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल का निरीक्षण
Leave a Comment
Leave a Comment



