-जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने किया अतिथियों का स्वागत
चित्रकूट।प्रभारी मंत्री मनोहर लाल जी (मन्नू कोरी) द्वारा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, न्यू इंडिया /2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्धियां विषयक प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन पुरानी कोतवाली कर्वी में किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, अध्यक्ष जिला कोआपरेटिव बैंक बांदा/चित्रकूट पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, भाजपा महामंत्री आलोक पांडेय, जिला मंत्री मनोज तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी, रवि गुप्ता, सुरेश अनुरागी, शिवाकांत पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला विकास अधिकारी सत्य राम यादव, डीसी एनआरएलएम ओमप्रकाश मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लाल जी यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने प्रभारी मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात प्रभारी मंत्रीएवं सभी जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रभारी मंत्री एवं पूर्व सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना भी की गई।
प्रभारी मंत्री मनोहर लाल कोरी ने किया सूचना विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन
Leave a Comment
Leave a Comment



