Ad imageAd image

जल जीवन मिशन से जल्द बुझेगी बुंदेलखंड के चित्रकूट की प्यास-एडीएम स्वप्निल यादव

admin
2 Min Read


-जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने में जुटे एडीएम नमामि गंगे

चित्रकूट। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हर घर नल हर घर जल के मिशन को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के कुशल निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) स्वप्निल यादव पूरी निष्ठा के साथ लगे हुए हैं। परियोजनाओं की जल्द से जल्द पूरा कराकर ग्रामीण अंचलों में षुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिष्चित कराना उनकी प्राथमिकता है।
एक भेंट वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि जनपद चित्रकूट में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत 1216 करोड़ की लागत से तीन बड़ी जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। जिनका 90 फ़ीसदी कार्य पूरा हो चुका है। दिसंबर तक सभी परियोजनाओं को पूर्ण कर लिया जाएगा । एडीएम श्री यादव ने बताया कि रैपुरा की परियोजना का निर्माण जीबीपीआर कंपनी द्वारा किया जा रहा है, इसका 80 फ़ीसदी काम अभी तक पूरा हो गया है। अक्टूबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा ,इसमें 71 गांव आच्छादित किया जाना ह।ै जिसमें अब तक 57 गांव में नियमित जलापूर्ति हो रही है। जबकि सिलौटा और चांदी बांगर की परियोजना का निर्माण एलएंडटी कंपनी द्वारा 967 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है इसमें सिलौटा परियोजना का 99ः काम पूरा हो चुका है अप्रैल तक इसे मेंटीनेंस ट्रायल के लिए सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से 59 गांव आज शादी हो चुके हैं जबकि चांदी बनाकर परियोजना में 286 गांव आच्छादित होना है। इसमें अभी तक 182 गांव में जलापूर्ति पहुंचाई जा चुकी है। अभी तक इस परियोजना का देखरेख उत्तर प्रदेश जल निगम ( ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता इंजी आशीष भारती और उनके अधीनस्थ अवर अभियंताओं द्वारा किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment