–आयुक्त ने की ’समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश/2027’ की गोष्ठी
चित्रकूट। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा-जनपद नोडल अधिकारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में एवं सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा जगत राज त्रिपाठी, चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रामचंद्र सिंह, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के प्रोफेसर डॉ0 धर्मेंद्र कुमार, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर की उपस्थिति में ’समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश/2027’ की गोष्ठी का आयोजन नीति आयोग सभागार विकास भवन में किया गया।
आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा/जनपद नोडल अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि आज इस चर्चा का उद्देश्य यह रहा कि भारत को विकसित भारत कैसे बनाया जाए पिछले 8 वर्षों में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बहुत विकास कार्य किए गए हैं । बुंदेलखंड में भी विकास कार्य काफी हुए हैं जिसमें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे एक उपलब्धि है आंतरिक सड़कों का निर्माण कराया गया । जिससे उद्योगों को स्थापित करने के लिए आधारभूत सुविधाएं मिली इसी प्रकार जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल नल योजना के माध्यम से पानी पहुंचाया गया । बुंदेलखंड में पानी की काफी समस्या रही है । मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया अटल आवासीय योजना व मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कराकर बुंदेलखंड के छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय को सरकारी करण किया गया। कृषि विश्वविद्यालय मेडिकल कॉलेज हैं स्वास्थ्य सुविधाओं में परिवर्तन हुआ है सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर महिलाओं को स्वालंबन बनाया जा रहा है । हम आपको सोच को बदलना होगा नकारात्मक सोच नहीं रखना चाहिए हम जो हैं उनको सोच नहीं सकते आगे नहीं बढ़ सकते हमारी सरकार बहुत महत्वपूर्ण कार्य कर रही है हम आपको सहयोग करने की जरूरत है छात्र-छात्राएं शिक्षक समाज में जागरूक करके उनके मन को बदले खुद को जाने और जगाए।
सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा जगत राज त्रिपाठी ने कहा कि हम लोगों की बैठक मुख्यमंत्री जी के यहां हुई थी उस बैठक में उद्देश्य बताया गया कि जिले में क्या वार्ता करना है, प्रधानमंत्री जी का विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित हो जाए भारत विकासशील देश रहा हैं। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है जब तक उत्तर प्रदेश विकसित नहीं होगा तो भारत विकसित नहीं होगा। चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रामचंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय की प्रथम व लास्ट स्थापना नानाजी देशमुख के द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी जो चाहते हैं उसी के आधार पर हम आप चलेंगे तो वर्ष 2047 तक विकसित भारत अवश्य बनेगा।
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के प्रोफेसर डॉ0 धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जो सुझाव आज विभिन्न लोगों द्वारा दिया गया है उसको इस विजन में शामिल किया जाएगा। वहीं मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा/ जनपद नोडल अधिकारी एवं आए हुए प्रबुद्ध जनों का पुष्प गुच्छ देकर हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि आज यह प्रथम सत्र शिक्षा के क्षेत्र में गोष्ठी आयोजित की जा रही है इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में आज और कल चार सत्रों का आयोजन करके प्रबुद्ध जनों से सुझाव एवं चर्चा की जाएगी जिसके माध्यम से जनपद में क्या विकास कार्य हो रहे हैं और कैसे जनपद का विकास हो उसकी चर्चा की जाएगी। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा सहित सभी प्रबुद्ध जनों, शिक्षक गणों, अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। गोष्ठी का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ0 वैभव त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सत्य राम यादव, डीसी एनआरएलएम ओमप्रकाश मिश्र, डीसी मनरेगा डीएन पांडेय, उप निदेशक कृषि राजकुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र गुप्ता, सहित संबंधित अधिकारी एवं आईटीआई, पॉलिटेक्निक, महाविद्यालय, कौशल विकास मिशन, जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नौकरी पाने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनें युवा मंडलायुक्त अजीत कुमार
Leave a Comment
Leave a Comment



