Ad imageAd image

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के मिशन को बुंदेलखंड में देंगें धार-कुणाल प्रताप सिंह

admin
3 Min Read


जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के मिशन को बुंदेलखंड में देंगें धार-कुणाल प्रताप सिंह
-समाजसेवी कुणाल प्रताप सिंह बने जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष
-एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने सौंपी जिम्मेदारी
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग ही धमक रखने वाले कद्दावर राजनेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर अपनी पार्टी जनसत्ता दल का बुंदेलखंड में विस्तार षुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेता एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए कुणाल प्रताप सिंह को चित्रकूट के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है।
जिला पंचायत सभागार में जनसत्ता दल की आयोजित अहम बैठक में पार्टी के बुंदेलखंड में विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि रहे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनसत्ता दल एक मजबूत राजनीतिक दल बन चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह लगातार देश और प्रदेश का भ्रमण कर पार्टी को मजबूती देने का काम कर रहे है। उन्होने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल यूपी में एक मजबूत ताकत बनकर उभरेगी। बिना जनसत्ता दल के समर्थन के किसी भी दल की सरकार नहीं बनेगी। कार्यक्रम के दौरान एक सैकडा समर्थकों के साथ षामिल हुए कुणाल प्रताप सिंह को एमएलसी गोपाल जी ने जनसत्ता दल का चित्रकूट जिले का अध्यक्ष बनाने का ऐलान किया। अक्षय प्रताप सिंह ने कुणाल प्रताप सिंह पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमे पार्टी को मजबूत करने के लिए ऐसे जुझारू और लगनशील युवाओं की जरूरत है, इसलिए चित्रकूट की बागडोर अब कुणाल सिंह को सौंपी जा रही है । उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में भी पार्टी अपने बूते ही चुनाव लड़ेगी और इसके लिए चित्रकूट में पार्टी उम्मीदवार कुणाल सिंह ही चयनित करेंगे । अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जिलाध्यक्ष गांव गांव जायेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की नीतियाँ बताकर पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे । उन्होंने ये भी कहा कि राजा भैया साफ स्वक्ष राजनीति करने वाले और स्वाभिमानी नेता है । वो कभी किसी दल या नेता के सामने न ही कभी झुके है और न ही आज तक किसी पार्टी के दबाव में काम किया है। इस अवसर पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी और सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment