चित्रकूट पहुंचने पर पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने किया कैबिनेट मंत्री नंदी गुप्ता का स्वागत
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के दौर पर आये उत्तर प्रदेष सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी का बांदा-चित्रकूट केे पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल के आवास पर व्यापारियों और भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेष की योगी सरकार हमेशा व्यापारिक हितों के लिए कार्य करती आ रही है। आने वाले समय में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर फैसले किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद श्री पटेल ने कैबिनेट मंत्री श्री गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि योगी सरकार के कद्दावर मंत्री नंदी गुप्ता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक पहुंचा कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय का सपना साकार कर रहे है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अषोक जाटव,नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता,मंत्री प्रतिनिधि प्रकाष केषरवानी,अंकित केषरवानी, शुभम केशरवानी ,वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह,राजकुमार त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय,सुनील सिंह पटेल,सुशील सिंह पटेल,अखिलेश सिंह,व्यापारी नेता ओम केशरवानी ,दिलीप केशरवानी आदि मौजूद रहे।
………………………………………………….
चित्रकूट पहुंचने पर पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने किया कैबिनेट मंत्री नंदी गुप्ता का स्वागत
Leave a Comment
Leave a Comment



