Ad imageAd image

चित्रकूट  को क्षय रोग से मुक्त बनाना आकांक्षा समिति का लक्ष्य-डा0 डा0तनुषा टीआर

admin
3 Min Read


-60 क्षयरोगियों को किया गया पोषण पोटली का वितरण
चित्रकूट: टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में क्षय रोगियों को जागरूक किया गया। साथ ही इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से 60 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ तनुषा टीआर ने क्षय रोगियों से टीबी की दवा खाने से हो रही दिक्कतों की जानकारी ली तथा स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से दवाओं का सेवन करने के लिए कहा। साथ ही गुटका, बीड़ी व शराब आदि का नशा न करने की सलाह दी। कहा कि सभी लोग स्वच्छता का विशेष ध्यान दें तथा सार्वजनिक स्थलों पर न थूंके। टीबी मरीज के परिवार के प्रत्येक सदस्य भी अपने बलगम की जांच नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराए। कोई भी टीबी मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के दवा बंद न करें। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अरुण पटेल ने कहा कि खून की कमी होने पर लोहे की कड़ाही में बने भोजन का सेवन करें तथा हरी सब्जी, अंकुरित व भुना चना, मूंनगा, सहजन आदि को खाने में शामिल करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी के अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि टीबी रोगी खोज अभियान के तहत टीबी के लक्षण युक्त मरीज को जांच के लिए जरूर प्रेरित करें। इसमें सभी आशा व स्वास्थ्य टीमों को भी लगाया जाएगा। बताया कि टीबी रोग से सम्बन्धित जांच एवं दवाएं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. तनुषा टीआर ने 60 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का भी वितरण किया। जिसमें सोयाबीन, अरहर की दाल, गुड़, मूंगफली, भुना चना आदि सामग्री शामिल रही। बताया कि पोषण पोटली में दी गई पोषण सामग्री का उपयोग कर मरीज स्वयं को स्वस्थ रखें।

इस मौके पर अधीक्षक डॉ उदय प्रताप सिंह, जिला पीपीएम समन्वक विवेक कुमार मिश्रा, डॉ अमित सेन, लैब टेक्नीशियन डॉ राजेंद्र सिंह, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अनुज मिश्रा, बीपीएम राधे कृष्ण, मोहम्मद सैफ, सुनील जायसवाल, अंकित कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment