Ad imageAd image

पाठा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रखर पटेल ने किया प्रदर्शन

admin
1 Min Read


-कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ प्रदर्शन
चित्रकूट। बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा ने चित्रकूट जनपद के मानिकपुर क्षेत्र की लो वोल्टेज की समस्या और जल जीवन मिशन के कार्यों में हुई धांधली के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन सौंप
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता प्रखर पटेल ने कहा कि चित्रकूट सहित पूरे पाठा क्षेत्र में अंधाधुंध  विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है।इसके अलावा पाठा क्षेत्र में जल जीवन मिशन पूरी तरह फेल साबित हो रही है। जगह जगह पाइप लीकेज होने से गांव की सड़के क्षति ग्रस्त हो गई है।जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देवांगना घाटी में लगी लाईटों को ठीक कराया जाये, जिससे ग्रामीणो को रात्रि में आवागमन में दिक्कत न हो । साथ ही कर्वी मुख्यालय से पाठा क्षेत्र तक सरकारी संसाधन चलाने की मांग की है।
इस दौरान समाजसेवी मुकेश कुमार, मुकेश सिंह, संदीप पटेल, विपिन, ललित, राज पटेल, अंकित, मुकेश कुमार सिंह, राकेश, नीरज, चन्द्र शेखर,अर्जुन, अर्पित, आनन्द, एड. अनुरुद्ध पटेल, विक्रम, अरुण, सचिन, अंकित सिंह, अनुपम एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment