-गौरिया ग्राम पंचायत में हुआ विशाल दंगल का आयोजन
चित्रकूट। जिले की मानिक पुर विधानसभा क्षेत्र के की ग्राम पंचायत गौरिया में विषाल दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे जिला पंचायत सदस्य व प्रधान गढचपा प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अरुण सिंह बघेल ने दंगल में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि आदि काल से ही कुष्ती कला भारत में मनोरंजन का प्रमुख साधन रहीं है। कुश्ती से जहां युवाओं का शारीरिक विकास होता है। वहीं कुश्ती कला के माध्यम से क्षेत्र क युवा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना व अपने देष का नाम रोषन कर सकते है। कहा कि मौजूदा समय केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार भी कुश्ती कला को भरपूर प्रोत्साहन दे रहीं है।
इस दौरान दंगल कमेटी के अध्यक्ष जग नारायण शुक्ला , ब्रह्मदीन पांडे ,गौरिया प्रधान अनिरुद्ध यादव, कौबरा पूर्व प्रधान राजू पयासी ,पंकज बलुआ प्रधान रामपुर, गौरिया पूर्व प्रधान रेवती मिश्रा,युवराज सिंह गोलू, आलोक पटेल, नंदू पटेल, अजय पटेल, अमित पटेल, छोटेलाल पत्रकार, अनूप सिंह चौहान, अन्नी विश्वकर्मा, मीनू महाराज, प्रमोद सहित समस्त क्षेत्र वासियों मौजूद रहे। दंगल में जिला पंचायत चित्रकूट के सदस्य अर्जुन सिंह बघेल की ओर से पहलवानों को इनाम दिया गया।
दंगल में विजेता पहलवानों को समाजसेवी अरुण सिंह बघेल ने किया पुरस्कृत
Leave a Comment
Leave a Comment



