Ad imageAd image

मण्डल स्तर पर भाजपा करेगी तिरंगा यात्रा का आयोजन-महेंद्र कोटार्य

admin
3 Min Read


चित्रकूट।भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को हर घर तिरंगा यात्रा अभियान से सम्बन्धित बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करते हुए जानकारी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा सहित अन्य देश भक्ति के कार्यक्रम आयोजित कर देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेंगे। बताया कि यह कार्यक्रम मण्डल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में अम जनमानस के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा अभियान कार्यक्रम लोगों में देशभक्ति जगाने का काम करेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि इस अभियान में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता प्रयास करें।
कार्यक्रम संयोजक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत सात व आठ अगस्त को मण्डलों में बैठक होगी तथा आगामी 10 व 12 अगस्त को प्रत्येक मण्डलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तथा युद्ध वीरों, शहीदों व देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वालों को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता से जुड़े स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा आगामी 13 से 15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम के संयोजक आलोक पांडेय ने बताया कि 14 अगस्त को जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन कर मौन जुलूस निकालकर विभाजन से प्रभावित लोगों से भेंट की जाएगी तथा प्रर्दशनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मा संचालन जिला महामंत्री राघवेन्द्र सिंह ने किया।
इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राजापुर चेयरमैन संजीव मिश्रा, ब्लाक प्रमुख मऊ सुशीला वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बब्बू त्रिपाठी, जिला महामंत्री अश्विनी अवस्थी, हरिओम करवरिया, भाजपा नेता प्रेमलाल बाल्मीकि, राजेश्वरी द्विवेदी, देव त्रिपाठी, हेमन्त प्रताप सिंह, अंजू वर्मा, विपुल प्रताप सिंह, मनोज तिवारी, हीरो मिश्रा, संजय पाण्डेय, रवि गुप्ता, सोनू खंगार, दिव्या त्रिपाठी, विनीता द्विवेदी, साधना सिंह, राकेश कोल, प्रमोद पटेल, दीपक द्विवेदी, माया प्रजापति, श्रवण पटेल, आशीष पाण्डेय, गोलू गर्ग, अखिलेश रैकवार, राखी चौबे, अंकित पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment