Ad imageAd image

गनीवां में 31 जुलाई को सीएम योगी करेंगे गोस्वामी तुलसीदास की तुलसी प्रतिमा का अनावरण

admin
2 Min Read

गनीवां में 31 जुलाई को सीएम योगी करेंगे गोस्वामी तुलसीदास की तुलसी प्रतिमा का अनावरण
-सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटा जिला प्रषासन
चित्रकूट।कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती अवसर पर उनकी प्रतिमा स्थापना को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण पर है। 31 जुलाई को आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत मोरारी बापू एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया जाना प्रस्तावित है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक परिवार को आमंत्रण पत्र के साथ गोस्वामी तुलसीदास का साहित्य और कलेण्डर देने का कार्य दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यकर्ता पिछले एक माह से कर रहे हैं। साथ ही इस सम्बन्ध में कर्वी, राजापुर, मऊ में बैठकों का भी आयोजन किया गया है। संत मोरारी बापू व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के आने की भी संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष कर्वी नरेंद्र गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ भरत मिश्रा, समाजसेवी कमलेश मिश्रा, दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव निखिल मुण्डले, कोषाध्यक्ष वसन्त पंडित, संगठन सचिव अभय महाजन द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment