-भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत मण्डलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्रों में माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया।
हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत पटेल चौक में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक मण्डल पर आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा के तहत महापुरुषों के चित्रों में माल्यार्पण करते हुए स्वच्छता अभियान चलाकर आम जनमानस में देश भक्ति व राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने का काम किया जा रहा है। साथ ही देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प दिलाया जा रहा है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि आजादी बड़े संघर्षों और कई बलिदानों से मिली है। अतः सभी का दायित्व है कि हम अपनी आजादी के संघर्षों को याद कर आजादी के लिए बलिदान हुए बलिदानियों को याद करते रहे। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार क्रांतिकारियों के सम्मान में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चला रही है। इस मौके पर कर्वी नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता दीपक द्विवेदी, सोनू खंगार, अनिल गुप्ता, लकी उपाध्याय, गोलू गर्ग आदि मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा से देश भक्ति व राष्ट्र प्रेम की भावना जगा रही भाजपा सरकार-पंकज अग्रवाल
Leave a Comment
Leave a Comment



