Ad imageAd image

राष्ट्र के स्वाभिमान एवं समर्पण का प्रतीक है तिरंगा यात्रा-आर के सिंह पटेल

admin
2 Min Read


-भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को पीएम मोदी के साथ खडी है देष की जनता-पूर्व सांसद
चित्रकूट। भाजपा संगठन के निर्देशानुसार जनपद- चित्रकूट के मंडल- बरगढ़ अंतर्गत चंद्रेश इंटर कॉलेज- बरगढ़ से राजकीय इंटर कॉलेज- बरगढ़ तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर.के सिंह पटेल रहे।
   तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, मातृशक्ति, विद्यार्थी वर्ग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। यात्रा का शुभारंभ में निवर्तमान सांसद आर के सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। स्वयं डेढ़ किलो मीटर पैदल चलकर बड़ी संख्या में लोगों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ पहुंचे। कॉलेज सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री पटेल ने कहा कि देश को आजाद कराने में अगणित देशभक्तों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं, उसी का परिणाम है कि आज हम स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं। इस आजादी को अक्षुण्ण बनाते हुए 2047 तक भारत को विश्व की महाशक्ति बनने के लिए देश के 140 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। इसलिए यह तिरंगा यात्रा अपने आप में देशभक्ति लाने के लिए अति महत्वपूर्ण आयोजन है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बरगढ़ मनीष सिंह, श्याम नारायण शुक्ला,पप्पू पाल,सुखेन जयसवाल,सत्य प्रकाश गौतम,ओम नारायण त्रिपाठी,प्रेम बाबू पटेल, सुनील मिश्रा,कमलेश शुक्ला,अंबिका मिश्रा,धीरेंद्र मिश्रा, रजनीकांत मिश्रा,ब्रह्म प्रकाश सिंह,अजय वर्मा,अक्षय लाल कोल, राजू केसरवानी, ऋतिक मिश्रा, राम मनोरथ साहू, शेष कुमार द्विवेदी, कोमल सिंह, मुन्नी देवी,प्रेमवती साहू सहित चंद्रेश इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित सभी शिक्षक गण, राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ के सभी शिक्षक गण, भाजपा के पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में दोनों विद्यालयों के छात्र उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment