Ad imageAd image

सेवा का जीवंत उदाहरण है पीएम मोदी जी का जीवन – कमलावती सिंह

admin
3 Min Read


-मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक शक्ति बना है- पंकज अग्रवाल
सबको स्वच्छता से लेकर स्वदेशी का आग्रह करना है- महेंद्र कोटार्य
चित्रकूट,20 सितम्बर । भाजपा-चित्रकूट ने सेवा पखवाड़ा अभियान  ( 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ) के तहत प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उप्र महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह जी तथा अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने की।
  संगोष्ठी में विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव , पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय , पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र , डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल , जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी तथा मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती कमलावती सिंह ने कहा कि मोदी जी का जीवन सेवा का जीवंत उदाहरण है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक शक्ति बना है। सबको स्वच्छता से लेकर स्वदेशी का आग्रह करना है। मोदी जी ने नीतियों और निर्णयों से गरीबों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, का जीवन बदला है। पिछले 11 वर्ष में जो बदलाव देश में हुए हैं वो ऐतिहासिक हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि हम सबको मोदी जी से प्रेरणा लेना है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि सब कार्यकर्ता संगठित होकर विपक्ष के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएं। इसके अलावा संगोष्ठी का संचालन करते हुए जिला महामंत्री तथा अभियान के संयोजक आलोक पाण्डेय ने कहा कि हम सबको अपने पास पडोस की के लोगों के जीवन में मोदी सरकार के कारण आए सकारात्मक बदलाव को संकलित करना है। लोगों के जीवन में आये बदलाव का तथ्य रखकर हम झूंठ प्रपंच के आधार पर नैरेटिव गढ़ने वाली जार्ज सोरेस फंडेड गैंग्स को निरूत्तर कर सकते हैं। हम सबको जनसामान्य से संवाद करके उनके जीवन की मोदी स्टोरी का संकलन करना है। सकारात्मक वातावरण बनाना है।
संगोष्ठी में चन्द्र प्रकाश खरे, विपुल सिंह, अंजू वर्मा, निर्मलेन्द्र, विनय, विकास, अनूप, श्रद्धांशु, अखिलेश रैकवार, दिव्या, राखी, राजेश्वरी, दीपक, प्रेमलाल, रवि, विनीता, योगेन्द्र। लवकुश श्रीवास, प्रमोद, राजेन्द्र, रामबाबू, योगेन्द्र, रामशिरोमणि, पुष्पराज, धीरेन्द्र, के साथ समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment