Ad imageAd image

बाढ़ पीड़ितों को केंद्र  व प्रदेश सरकार दे आर्थिक सहायता -सांसद कृष्णा पटेल

admin
1 Min Read


चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट की सांसद कृष्णा देवी पटेल ने तिरहार व मऊ क्षेत्र में यमुना व मंदाकिनी की बाढ़ से तबाह हुए ग्रामीणों को आर्थिक सहायता व पीएम आवास दिलाये जाने की मांग केंद्र व राज्य सरकार से की है।  सांसद श्रीमती पटेल ने कहा कि बीते दिनों में बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में यमुना,केन व मंदाकिनी नदी में आयी भीषण बाढ से हजारों परिवार प्रभावित हुए है। सरकार द्वारा लाई की बोरी बांट कर मदद के नाम पर खानापूर्ति कर ली गई। उन्होनेे केंद्र व प्रदेष सरकार से बाढ पीडितों की आर्थिक सहायता करने व सभी को पीएम आवास दिलाये जाने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment