Ad imageAd image

महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति संकल्पित है चित्रकूट पुलिस प्रशासन-एसपी अरुण कुमार सिंह

admin
2 Min Read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 347.26938;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 43;

-एसपी ने काली देवी मंदिर में महिलाओं को पम्पलेट बांटकर मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ’“मिशन शक्ति फेज-5.0 योजना महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल के तहत सोमवार को पुलिस अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मुख्यालय स्थित प्राचीन काली देवी मंदिर पहुंचकर महिलाओं से संवाद कर उन्हे मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया।
सोमवार की षाम पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सिंह ने फोर्स के साथ मुख्यालय के धार्मिक स्थलों के आसपास पैदल कर व्यापारियों एवं महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान एसपी ने महिलाओं को मिषन ष्षक्ति के पम्पलेट बांटकर टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना ह। जन-जागरूकता एवं शिकायत निस्तारण,स्कूल/कॉलेज, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम,निम्न आय वर्ग बस्तियों,गांवों,वार्डों,मोहल्लों में चौपाल कार्यक्रम प्रमुख बाजारों,कस्बों व चौराहों पर जागरूकता व शिकायतों का निस्तारण,महिला बीट पुलिस की भूमिका, प्रत्येक थाना क्षेत्र की महिला बीट पुलिस द्वारा जन-जागरूकता,साइबर अपराध से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी,महिला समस्याओं का त्वरित निस्तारण। बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण,गुड टच/बैड टच की जानकारी, महिला/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी सेवाएँ 1076  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 वीमेन पावर लाइन,
181 वीमेन हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,
102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस
108  सामान्य एम्बुलेंस सेवा,1098 दृ चाइल्ड लाइन,
101 अग्निशमन सेवा,1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में जागरूक करना है। एसपी ने महिलाओं/बालिकाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा/सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है ।
इस मौके पर सीओ सिटी अरविंद कुमार सिंह,कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment