देष की एकता व अखंडता के प्रतीक है सरदार पटेल-अरूण सिंह बघेल
-गढ़चपा उच्च प्राथमिक में मनाई गई सरदार पटेल जयंती
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत गढचपा में भारत की एकात्मता और अखण्डता के शिल्पकार, पूर्व उप प्रधानमंत्री, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बडे धूमधाम से मनाई गई।
जनपद चित्रकूट ग्राम पंचायत गढ़चपा उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित जयंती समारोह में पहुंच कर जिला पंचायत सदस्य प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल मिंटू सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि शंकर त्रिपाठी , केशव शुक्ला ,शिक्षक बिहारी मास्टर साहब, अमित शुक्ला , प्रभुदयाल शुक्ला ,बृजेश सहित विद्यालय के छात्रों संग जयंती मनाई। इस मौके पर अरूण सिंह बघेल ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और सामर्थ्य के प्रतीक, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पूरे देष में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई जा रहीं है। उन्होंने रियासतों को जोड़कर केवल भूभाग नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को एक सूत्र में पिरोया। उनकी प्रेरणा हमें यह संदेश देती है कि विविधता में निहित एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। सरदार पटेल की दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा हमें एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की ओर निरंतर मार्गदर्शन देती रहेगी।
देश की एकता व अखंडता के प्रतीक है सरदार पटेल-अरूण सिंह बघेल
Leave a Comment
Leave a Comment



