Ad imageAd image

भगवान विघ्नहर्ता गणेश की महाआरती कर पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने की देश की सुख समृद्धि की कामना

admin
3 Min Read
ganpati

चित्रकूट में गणपति के गूंज रहे जयकारे, भजन-कीर्तनों की धूम
चित्रकूट।भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में गजानन महाराज के जयकारे गूंज रहे है। कई जगह स्थापित प्रतिमाओं को युवाओं की टीमों ने आकर्षक लाइटों से सजाया है। शाम होते ही गणपति भगवान के गीत गुंजायमान हो जाते है। आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक लोग दर्शन करने पहुंच रहे है। महिलाओं की टीमें देर रात तक भजन-कीर्तन करती है। चित्रकूट जिला मुख्यालय कर्वी में सिविल लाइन रोड,नई बाजार व पस्योडा तिराहे के पास गणपति महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। तीनों ही जगह आकर्षक लाइटों से पंडाल सजाए गए है। रंग-बिरंगी रोशनी बिखेर रही झालरें पंडाल को आकर्षक बना रही है। शाम होते ही दर्शन के लिए भक्त पहुंचने लगते है। आठ बजे शाम को गजानन महाराज की आरती में लोग शामिल होने के लिए पहुंच रहे है। रोजाना पंडालों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है।
गुरुवार को धनुष चौराहा के पास सिविल लाइन रोड पर सजाए गए भगवान विघ्नहर्ता गणेश के पंडाल में आयोजित महाआरती में बांदा चित्रकूट के निवर्तमान सांसद आर के सिंह पटेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेत्री रंजना उपाध्याय,वरिष्ठ नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी,रवि गुप्ता,व्यापारी गुलाब गुप्ता,महेश केशरवानी, प्रतीक केशरवानी, शैलेन्द्र केशरी,मनोज वर्मा और मलय वर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस मौके पर निवर्तमान सांसद श्री पटेल ने युवाओं द्वारा महाराष्ट्र की तर्ज पर भव्यता और दिव्यता के साथ मनाए जा रहे गणेश उत्सव के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के सभी पर्व सामाजिक सौहार्द और भाई चारे की भावना को मजबूत करने वाले हैं। उन्होंने भगवान गणेश से देश और समाज की सुख समृद्धि की कामना की।वही वरिष्ठ भाजपा नेत्री रंजना उपाध्याय ने सभी युवाओं को गणेश उत्सव के भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।
इसी तरह राजापुर, मऊ, मानिकपुर आदि कस्बों में भी प्रतिमाएं स्थापित की गई है। लोगों ने घरों में छोटी-छोटी प्रतिमाएं स्थापित कर रखा है। शाम को रोजाना महिलाओं की टोलियां भजन-कीर्तन के लिए जुट जाती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment