Ad imageAd image

मनिकपुर के गढ़चपा गांव में पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने किया विराट ईनामी दंगल का शुभारंभ 

admin
3 Min Read

शरीर को स्वस्थ्य व निरोग रखने का सर्वोत्तम माध्यम है कुश्ती -आर के सिंह पटेल

-खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दे रहीं मोदी-योगी सरकार-अविनाश  चंद्र द्विवेदी
-समाजसेवी अर्जन सिंह बद्येल व अरुण सिंह के प्रयासों की पूर्व सांसद ने की सराहना
-विराट इनामी दंगल में नामी गिरामी पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

रतन पटेल,प्रधान संपादक चित्रकूट न्यूज़ राउंड 
चित्रकूट। समाजसेवी स्व0संतोष सिंह बघेल की पुण्य स्मृति में मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढचपा में रविवार को विषाल ईनामी दंगल को आयोजन हुआ।जिसका षुभारंभ बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल एवं मानिकपुर के विधायक अविनाष चंद्र द्विवेदी ने प्रतिभागी पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।
 जिले के मानिकपुर विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत  गढ़चपा में विगत वर्षो की भाति इस वर्ष भी रविवार को विराट ईनामी दंगल के आयोजक क्षत्रिय कुलभूषण अर्जुन सिंह बघेल एवं जिला पंचायत सदस्य प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल मिंटू सिंह द्वारा किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश समेत कई प्रांतों के दिग्गज पहलवानों ने शिरकत कर अपने दांव पेंच दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया।
   विराट इनामी दंगल में मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री/सांसद आर के सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि रहे मऊ-मानिकपुर के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी लल्ली महाराज ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का भव्य शुभारम्भ किया।इसके अलावा फाइनल में विजेता रहे पहलवानों को पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल एवं विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी द्वारा 11-11 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
इस मौके पर पूर्व सांसद श्री पटेल ने कहा कि कुश्ती भारत  की प्राचीन विधा है। देश में जब से मोदी जी व प्रदेश से योगी जी सरकार बनी है तक से खेल व खिलाडियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दंगल जैसे आयोजनों से मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय पहलवानों को कुश्ती कला के दांव पेच सीखने के अवसर मिलते हैं। उन्होने गढचपा गांव के समाजसेवी अर्जन सिंह बघेल व अरुण सिंह बघेल के प्रयासों की जमकर सराहना की।  इसके अलावा अन्य कुश्ती यों को जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बघेल द्वारा कुश्ती मिलाई गई और कई पहलवानों को 11-11 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया। इस दौरान आज के दंगल में 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी रही।  
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, कौबरा पूर्व प्रधान सूरजबली पयासी ,समाजसेवी पम्मू सिंह, अजय सिंह, अन्नू सिंह, प्रकाश सिंह, कपिल चतुर्वेदी,विजय शुक्ला, नीलेश शुक्ला, हेम नारायण द्विवेदी, केशव शुक्ला, राजकुमार त्रिपाठी ,राजू पयासी ,राजबहादुर, कमलेश प्रजापति, बरमदीन आदि लोग मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment