Ad imageAd image

नारी का स्वस्थ रहना परिवार के लिये आवश्यक -: विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी 

admin
5 Min Read


-स्वस्थ नारी समर्थ परिवार मेला सम्पन्न, 400 रोगियों का हुआ निःशुल्क इलाज  
चित्रकूट। भारत सरकार द्वारा संचालित ‘स्वस्थ नारी-समर्थ परिवार‘ है के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर  तक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के अधीक्षक डॉ० देवेन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मऊ- मानिकपुर के विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी रहे। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भूपेश द्विवेदी के साथ ही प्रत्येक रोग के  विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति रही ।
 कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भूपेश द्विवेदी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर के अधीक्षक डॉ० देवेंद्र मणि त्रिपाठी के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया। सीएमओ भूपेश द्विवेदी ने विधायक का माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेंट किया और सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का  माल्यार्पण अभियान के नोडल द्वारा कराया गया ।
   ‘स्वस्थ नारी – समर्थ परिवार‘ में आये क्षेत्र की जनता , रोगी , आशा दीदी , ए० एन० एम० , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि नारी का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी हैं अगर नारी स्वस्थ नही है तो पुरुष पूरी तरह से डिस्टर्ब रहेगा क्योंकि सुबह से रात तक घर की साफ -सफाई , बच्चों की सेवा स्नान ,खानपान व स्कूल भेजना अनगिनत कार्य हैं जो नारी के अलावा पुरुष के वश की बात नही अगर वह इन काम मे लग जायेगा तो बाहर के कार्य करना जैसे मेहनत, कृषि मजदूरी/ ब्यापार / नौकरी कैसे कर पायेगा इसलिए हमारी सरकार की मंशा है कि नारी के स्वास्थ विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये जिसके लिए स्वास्थ कर्मी/ समाजसेवी लोगो घर -घर जाकर 02 अक्टूबर  गाँधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती तक नारी स्वास्थ का सर्वे कर जन जागरूकता कर रहें । स्वास्थ मेले में आये क्षय रोगियों को विधायक ने पोषण पैकेट का भी वितरण किये ।
 उन्होंने कहा कि सभी लोग नारी के स्वास्थ का विशेष ध्यान देकर उन्हे सरकारी अस्पताल भेजकर निःशुल्क स्वास्थ लाभ दिलायें यह भी पुण्य कार्य है ।
        मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भूपेश द्विवेदी ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सभी अस्पतालों में सभी रोगों की दवायें , विभिन्न प्रकार की जाँचे लैब जाँच , एक्सरे , प्रेग्नेन्सी जाँच , परिवार नियोजन की दवायें आपरेशन , अल्ट्रासाउन्ड जैसी सुविधाएँ निःशुल्क हैं । मऊ , मानिकपुर , पहाड़ी ,राजापुर , कर्वी जिला चिकित्सालय मे अल्ट्रासाउन्ड की व्यवस्था हो गयी है कुछ समय बाद रामनगर मे व्यवस्था हो जायेगी । सीएमओ  डा0 द्विवेदी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के स्वास्थ मेले में 400 लोगों ने आकर स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाये हैं। जिसके लिए सभी डॉक्टर व जन जागरूकता अभियान में लगे कर्मियों की मेहनत का परिणाम है।
मुख्य अतिथि विधायक एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० भूपेश द्विवेदी सहित सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी / विशेषज्ञ चिकित्सकों , स्वास्थ्य कर्मियों एवं  उपस्थित क्षेत्रीय जनता का मेले के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किये ।
 मेले में श्याम सिंह जाटव – सीएमओ (डब्लूएचओ) , दिलीप द्विवेदी डीएमसीयूनीसेफ , डा० अरुण पटेल अपर सीएमओ नोडल रामनगर सभी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक जैसे नाक – कान- गला , बाल रोग , स्त्री रोग , होम्योपैथिक चिकित्सा , आयुष चिकित्सा , नेत्र रोग विशेषज्ञ , दन्त रोग विशेषज्ञ , अस्थि रोग विशेषज्ञ , क्षय रोग नियंत्रण (टी०वी० ) विशेषज्ञ , टीकाकरण सेवा , परिवार कल्याण सेवा , समस्त प्रकार की लैब जॉच , आयुष्मान भारत सेवा , डा० राजेश भारतीय , डा० अपेक्षा मिश्रा , डा० सूर्यकुमार शुक्ला , डॉ० अजीत शर्मा , डा0 एमके जतारिया, आरके करवरिया, विकास कुशवाहा, अरुण कुमार, धर्मवीर सिंह, शीलनिधि खरे, महेन्द्र तिवारी,  फार्मासिस्ट राजकुमार सिंह , सी० पी० सिंह पटेल , कमलेश सिंह , पंकज सिंह पटेल सहित स्वास्थ्य टीम मौजूद रही ।

Share This Article
Leave a Comment