*युवाओं को टैबलेट देकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही योगी सरकार – नरेंद्र गुप्ता*
*– गया प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष ने छात्रों को बांटे टैबलेट*
(रतन पटेल)
चित्रकूट।उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत मंगलवार को गया प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय चित्रकूट में छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे चित्रकूट नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने छात्रों को टैबलेट वितरित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यूपी के छात्रों को टैबलेट देकर हाईटेक बनाने का कार्य कर रही है।तकनीकी रूप से समृद्ध युवा पीढ़ी ही पीएम मोदी और सीएम योगी के विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करेंगे।
मंगलवार को सीतापुर स्थित गया प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 74 छात्र छात्राओं को नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा टैबलेट वितरित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है।प्रदेश के लाखों छात्रों को मुफ्त टैबलेट देकर उन्हें स्मार्ट बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना” (डिजी शक्ति योजना) के तहत तकनीकी रूप से हाईटेक हो रहे हैं। योगी सरकार की इस योजना से युवाओं को अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायता मिलेगी।
सरकार की इस योजना का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल साक्षरता और तकनीकी कौशल प्रदान करना है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कविता गौतम ने कहा कि उत्तर सरकार की इस योजना के माध्यम से प्राप्त हुए टैबलेट से छात्र बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
इस मौके पर महाविद्यालय के संरक्षक रंगनाथ शुक्ला, प्रबंधक गिरीश शुक्ला,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अनुरागी और रवि गुप्ता के अलावा महाविद्यालय के प्रवक्ता सुनील कुमार,वंश गोपाल,मोती लाल,किरण पांडेय ,आरती,अरविंद,लवकेश रैकवार,मनीष शुक्ला आदि सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।




