Ad imageAd image

एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी के चित्रकूट आगमन पर डीडीसी अर्जुन सिंह बघेल ने किया भव्य स्वागत

admin
1 Min Read

एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी के चित्रकूट आगमन पर डीडीसी अर्जुन सिंह बघेल ने किया भव्य स्वागत
-विधानसभा 2027 के चुनाव को लेकर संगठन को धार दे रहीं जनसत्ता दल-गोपाल जी
चित्रकूट। जिला पंचायत सभागार चित्रकूट में प्रदेश की तीसरे नंबर की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के सहयोगी विधान परिषद सदस्य कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी के चित्रकूट आगमन पर समर्थकों के हुजूम के साथ जिला पंचायत सदस्य अर्जन सिंह बघेल ने मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।
 एमएलसी गोपाल जी के साथ चित्रकूट दौरे पर जनसत्ता पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ के एन ओझा,विधायक विनोद सरोज,जनसत्ता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान आदि सैकड़ों पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में आयोजित पार्टी की समीक्षा बैठक में एमएलसी गोपाल जी ने अपनी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
  इस मौके पर अरुण सिंह बघेल मिंटू सिंह, क्षत्रिय आयुष सिंह, रिषभ सिंह, राहुल सिंह, युवराज सिंह, अजय पटेल, आलोक सिंह पटेल, राजू पयासी ,पंकज बलुआ, रंजय मिश्रा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।
…………………….

Share This Article
Leave a Comment