चित्रकूट। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा धर्मनगरी स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय पर्पल फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पर्पल प्रभात फेरी से किया गया, जिसमें 1500 दिव्यांग एवं सामान्य जनों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रथम दिवस के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर कुमार पाण्डेय ने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यन्त लाभकारी है। पर्पल फेयर के तहत आयोजित कराए जा रहे राष्ट्र स्तरीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम देश के भिन्न-भिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए अत्यन्त लाभकारी होगा। बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में कुल 21 स्टाल प्रदर्शनी के लिए लगाए गए हैं। जिनमें जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, सक्षम दक्ष नई दिल्ली, माता कलावती विशेष विद्यालय प्रयागराज, वीआरसी कानपुर, रोटरी क्लब पुणे आदि द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। पर्पल फेयर के अन्तर्गत विश्वविद्यालय के संगीत विभाग द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, योग विभाग द्वारा योग प्रदर्शनी कलाकृतियां, हिंदी विभाग द्वारा समोवेशी कवि सम्मेलन, क्रीड़ा विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिताएं, दृष्टि संस्थान चित्रकूट द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बचपन डे केयर चित्रकूट द्वारा नृत्य एवं बाल गीत की प्रस्तुति की जा रही है।
इस मौके पर कुलसचिव मधुरेन्द्र पर्वत, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपनिदेशक राज बहादुर सिंह, दृष्टि संस्थान कर्वी के महासचिव शंकर लाल गुप्ता, सीआरसी लखनऊ के निदेशक हिमाँशू सिंह, विश्वविद्यालय के डॉ गोपाल कुमार मिश्र, डॉ गुलाबधर, डॉ निहार रंजन मिश्र, डॉ विश्वेश दुबे, डॉ ज्योति, जितेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
दिव्यांगजनों को शिक्षा की मुख्यधारा में ला रहा है विश्वविद्यालय- कुलपति प्रो0 शिशिर कुमार पांडेय
Leave a Comment
Leave a Comment



