-दुधिया रोशनी से जगमगाया प्रयागराज रोड, लगाई गईं 150 स्ट्रीट लाइट
-प्रयागराज वासियो में ख़ुशी की लहर
चित्रकूट। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने जिला मुख्यालय में लगभग 50 लाख की लागत से लगाई गईं 150 स्ट्रीट लाइट (120 वाट) का शुभारंभ किया। यह स्ट्रीट लाइट पटेल तिराहा से लेकर प्रयागराज रोड शास्त्री नगर, पिपरावल पुल के आगे तक लगाई गई है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि इन स्ट्रीट लाइट से गांधीगंज, शास्त्री नगर और ट्रांसपोर्ट नगर के नगर वासी ही नहीं बल्कि प्रयागराज से आने जाने वाले तीर्थ यात्री भी लाभान्वित होंगे। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप जनपद का विकास किया जा रहा है। बताया कि 15 वित्त आयोग के अंतर्गत पटेल चौराहा से पिपरावल पुल तक 120 वाट की 150 स्ट्रीट लाइट जनता को समर्पित की गई हैं। इसी प्रकार आगे भी प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, सड़क व नाली निर्माण का कार्य जारी रहेगा। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव, अभियंता शुभम तिवारी, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, प्रकाश निरीक्षक अशरफ बाबू, समाजसेवी अरुण तिवारी, सभासद शंकर प्रसाद यादव, राजेश सिंह, राजकमल वर्मा, शुभम केशरवानी, राजकुमार उर्फ राजा साहू, अनुराग शुक्ला, चंद्र प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।




