Ad imageAd image

ग्रामीण विकास की रीढ़ सहकारिता समिति के सदस्य बने किसान-पंकज अग्रवाल

admin
2 Min Read


– बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों की कार्यशाला सम्पन्न
चित्रकूट।जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (एसपीएसीएस) के लिए सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक से अधिक किसानों, मजदूरों और युवाओं को सहकारिता का सदस्य बनाने के लिए जोर दिया गया।
कार्यशाला में पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सहकारिता को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताते हुए अधिक से अधिक किसानों को समिति का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने सहकारिता की पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किए जाने पर बल दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि सहकारी समितियाँ किसानों की आर्थिक प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम हैं। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने समितियों की वित्तीय मजबूती और डिजिटलाइजेशन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी ने स्थानीय स्तर पर सदस्यता बढ़ाने एवं आमजन को सहकारिता से जोड़ने की अपील की। कार्यशाला में 12 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सर्वसम्मति से तय किया गया कि सहकारिता सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक ले जाकर अधिक से अधिक किसानों, मजदूरों और युवाओं को सहकारिता से जोड़ा जाएगा।
इस मौके पर डीसीएफ अध्यक्ष कर्वी योगेश जैन, सहायक निबंधक सहकारिता राजेंद्र कुमार, महाप्रबंधक डीसीबी बांदा संदीप त्रिपाठी, प्रतिनिधि इफको राजवीर, अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ सहकारी अधिकारी राम दयाल पांडेय, अपर जिला सहकारी अधिकारी बिजेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment