Ad imageAd image

राजापुर के विकास के लिए चिंतित समाजसेवी शिवपूजन गुप्ता ने जताया सीएम योगी का आभार 

admin
1 Min Read

-लम्बे अरसे से तुलसी जन्मभूमि के विकास के लिए प्रयासरत थे शिवपूजन गुप्ता

 चित्रकूट। श्री रामचरित मानस के रचयिता महाकवि विश्व विख्यात संत शिरोमणि श्री गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली राजापुर में 528 वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्रीश्री योगी आदित्यनाथ जी महराज का आगमन नगर राजापुर में हुआ।  जिससे राजापुर को एक अलग नई पहचान मिली। 

वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपूजन गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा बराबर काफी लम्बे अर्से समय से अपने नगर के विकास हेतु कुछ मांगे रखी जा रही है।  जिसको लेकर के यशस्वी मुख्यमंत्री जी को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें निम्न मांगे रखी गई। रेलवे लाइन,ब्लॉक, रोडवेज डिपो, आदि उम्मीद है कि जल्द ही हमारे नगर को इन सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।  यशस्वी मुख्यमंत्री जी से स्नेहिल मुलाकात के दौरान एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।  मै  यशस्वी मुख्यमंत्री जी को दिल से अपने पूरे राजापुर के नगर वासियों की तरफ से सहृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं आभार अभिनंदन स्वागत नमन वंदन है।  

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Leave a Comment